BILASPUR

HGFHGFDFJ,HGJHGJHGGHGGFYTF

Bilaspur News: आदेश बेअसर, बसों नजर नहीं आ रही किराया सूची

बसों में किराया सूची नजर नहीं आ रही है। जबकि मुख्यालय से इसे लेकर सख्त आदेश है। ताकि यात्रियों को बढ़े हुए किराए की जानकारी मिल सके। इससे विवाद भी नहीं होगा और यात्री तय किराया देने के लिए राजी हो जाएंगे। बस मालिकों की आंदोलन व प्रदर्शन के कारण सरकार बसों को किराया बढ़ा दिया है।

राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही अब संशोधित किया बसों में लागू भी हो गया। इस लिहाज से सभी बसों में नए सिरे से सूची चस्पा करने का निर्देश दिया गया है। परिवहन विभाग को इस व्यवस्था के बनाने का निर्देश भी मुख्यालय से आया था। लेकिन विभाग के एक भी अधिकारी या कर्मचारी बस स्टैंड पहुंचे और न बसों की जांच की।कुछ बसों में पुरानी किराया सूची है तो अधिकांश बसों से किराया गायब है। जिसके चलते आए दिन यात्री व बस कंडक्टर के बीच विवाद हो रहा है। यात्रियों को किराया बढ़ने की जानकारी नहीं है। इसके अलावा बढ़े किराया का हवाला देकर यात्रियों से अधिक किराया भी वसूल कर लिया जाता है। यात्री इसकी शिकायत भी करना चाहते हैं पर विडंबना की बात है कि आज तक बसों की शिकायत को लेकर परिवहन विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर तक जारी नहीं किया है।